भागीरथी नदी में बही महिला का शव बरामद, जोशियाडा झील में चला रेस्क्यू अभियान
उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई, जब जोशियाडा पुल के नीचे भागीरथी नदी में एक महिला के बहने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों ने महिला को नदी में बहते हुए देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही SDRF, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की QRT टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीमों ने मौके पर पहुंचकर खोज एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला के शव को जोशियाडा झील क्षेत्र से बरामद कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के बाद शव को मॉर्चरी वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी भेजा गया। मृतका की पहचान श्रीमती भरोसी देवी (55 वर्ष) पत्नी विजय प्रसाद, निवासी ग्राम थलन, हाल निवासी कोटी बोंगा रोड, उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...
17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...
बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश
बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...
BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...