स्थानीय

बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर रामसुंदर नौटियाल ने जताया आभार

Vivek Bisht · 15 अक्टू. 2026, 05:31 PM · 60 व्यूज़

रामसुंदर नौटियाल ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

उत्तरकाशी। बरनीगाड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बड़कोट एवं चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा किए जाने पर भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने आभार व्यक्त किया है।

रामसुंदर नौटियाल ने कहा कि दोनों महाविद्यालयों के उच्चीकरण का विषय उन्होंने उत्तरकाशी और देहरादून में मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा था। अब इस दिशा में घोषणा होने से उन्हें प्रसन्नता और संतोष है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों का उच्चीकरण यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तरकाशी के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे स्थानीय युवाओं को आगे की पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

रामसुंदर नौटियाल ने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का भविष्य, शिक्षा का विकास और क्षेत्र की उन्नति उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को अपने भविष्य के निर्माण के नए अवसर प्राप्त होंगे।

शेयर करें:
गैरसैंण में अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन
स्थानीय

गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारियों ने जताई नाराजगी

गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और बैरिकेडिंग लग...

27 अक्टू. 2026 · 69 व्यूज़
बद्रीनाथ धाम में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर विवाद
स्थानीय

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति कैसे हुआ बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम? चमोली DM ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को भेजा नोटिस

बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में तेज संगीत और नृत्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चमोली ड...

27 सित. 2026 · 233 व्यूज़
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 172 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से मुलाकात कर उपनल कर्मचारियों की मांगें रखीं
स्थानीय

चिन्यालीसौड़ में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के समक्ष रखीं मांगें, 2027 के लिए दिया समर्थन का आश्वासन

चिन्यालीसौड़ में उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिकों एवं सुरक्षा कर्मियों ने भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से म...

19 सित. 2026 · 363 व्यूज़