चिन्यालीसौड़ के जेष्ठवाड़ी में 11 वर्षीय बच्ची पर बाघ का हमला, ग्रामीणों के शोर मचाने पर बची जान
चिन्यालीसौड़। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जेष्ठवाड़ी गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घास काटने गई 11 वर्षीय बच्ची पर बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद बाघ मौके से भाग गया, जिससे बच्ची की जान बच सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची की पहचान कशिश पुत्री अरविंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कशिश सुबह करीब 9 बजे गांव के नीचे स्थित डाडा हारी तोक में घास काटने गई थी। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा बाघ
बाघ के हमले के दौरान आसपास घास काट रहे अन्य लोगों ने स्थिति को देखते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के शोर से बाघ वहां से भाग गया, जिसके बाद बच्ची को सुरक्षित बचाया जा सका।
घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के आसपास वन्यजीवों की गतिविधियां चिंता का विषय बनती जा रही हैं।
वन विभाग से सुरक्षा की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने और क्षेत्र का निरीक्षण करने की मांग की है। साथ ही लोगों की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा वन्यजीवों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।
फिलहाल बच्ची को हमले में कितनी चोटें आई हैं, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बच्ची की स्थिति और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित खबरें
चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित
चिन्यालीसौड़ गेस्ट हाउस में कांग्रेस के प्रदेश, जनपद, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का...
भाजपा ने दीपक बिजल्वाण पर जताया भरोसा, प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के...
यमुनोत्री विधानसभा में 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज, कई चेहरों के नाम चर्चा में
यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई प्रमुख राजनीतिक चेहरों के नाम संभावित...
यमुनोत्री विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, दो मोटर मार्गों के डामरीकरण को मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति
यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के जुणंगा–तारकोट तथा छोटी मणी–उडारीगाड़–पजियाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य को राज्य योजना के तहत स्वी...