जुणगा में नागराजा देवता के मेले में पहुंचे कांग्रेस ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसांई
उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के भंडारस्यू पट्टी स्थित ग्राम पंचायत जुणगा में 23 सितंबर को पौराणिक भगवान नागराजा देवता का मेला धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले के अवसर पर आयोजित रात्रि कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसांई ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान राजेंद्र सिंह गुसांई ने भगवान नागराजा देवता के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के पौराणिक देवी-देवताओं से जुड़ी परंपराएं हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इनके संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान धनराज भंडारी, नागराजा मंदिर समिति के अध्यक्ष नवीन भंडारी, सुमेर चंद, सुरेंद्र कैंतुरा, बासुदेव नौटियाल, राकेश अवस्थी सहित क्षेत्र के ग्रामीण एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
रात्रि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में मेले को लेकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
संबंधित खबरें
जुणगा में धूमधाम से संपन्न हुआ पौराणिक नागराजा देवता का मेला, सैकड़ों गांवों से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
डुण्डा ब्लॉक के भण्डारस्यूं पट्टी के ग्राम पंचायत जुणगा में 23 सितंबर को पौराणिक भगवान नागराजा देवता का भव्य मेला श्रद्धा और आस्था...
मां नंदा की यात्रा का अनोखा प्रतीक है चौसिंग्या खाडू, चार सींगों वाला मेढ़ा करता है यात्रा की अगुवाई
चार सींगों वाला चौसिंग्या खाडू मां नंदा देवी राजजात यात्रा की सबसे अनोखी पहचान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार खाडू यात्रा में मां न...
खदाड़ा के श्री नागराजा मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
श्री नागराजा मंदिर दिव्य धाम खदाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। देव डोली के साथ भक्ति के जयकारे गूंजे और सिद्धवा र...
प्रसिद्ध शैल यात्रा हरूंता बुग्याल हुई संपन्न, देव ढोल की गूंज और तांदी लोकनृत्य ने बांधा समां
बाडागड्डी क्षेत्र के आराध्य देव भगवान श्री हरि महाराज की प्रसिद्ध दो दिवसीय शैल यात्रा हरूंता बुग्याल में श्रद्धा और भक्ति के साथ...