स्थानीय

न्यू खलसी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप चालक की मौके पर मौत

Vivek Bisht · 01 जून 2026, 10:08 PM · 474 व्यूज़

चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी, 1 जून। जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र अंतर्गत न्यू खलसी मोटर मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पिकअप वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन पानी की टंकियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर ऊपरी सड़क से नीचे सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक चालक के छाम क्षेत्र का निवासी होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना धरासू पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ भेज दिया।
थानाध्यक्ष धरासू मनोज असवाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
(नोट: मृतक की आधिकारिक पहचान और दुर्घटना से संबंधित अन्य जानकारी पुलिस की पुष्टि के बाद अपडेट की जाएगी।)

शेयर करें:
गैरसैंण में अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन
स्थानीय

गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारियों ने जताई नाराजगी

गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और बैरिकेडिंग लग...

27 अक्टू. 2026 · 70 व्यूज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने जताया आभार, उत्तरकाशी उत्तराखंड समाचार।
स्थानीय

बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर रामसुंदर नौटियाल ने जताया आभार

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकर...

15 अक्टू. 2026 · 60 व्यूज़
बद्रीनाथ धाम में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर विवाद
स्थानीय

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति कैसे हुआ बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम? चमोली DM ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को भेजा नोटिस

बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में तेज संगीत और नृत्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चमोली ड...

27 सित. 2026 · 234 व्यूज़
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 173 व्यूज़