प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चिन्यालीसौड़ में 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर जले दीपक
चिन्यालीसौड़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 150 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर दीपक जलाकर पोषण एवं जनजागरूकता का संदेश दिया गया। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय महिलाओं और लाभार्थियों को स्वास्थ्य व पोषण से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं।
महिलाओं को दी संतुलित आहार और सरकारी योजनाओं की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को संतुलित आहार, बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी इनका लाभ उठा सकें।
बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) चिन्यालीसौड़ श्रीमती भारती भंडारी, सुपरवाइजर श्रीमती शैला बिष्ट, श्रीमती नीलम, श्रीमती सुमन पंवार, श्रीमती कलावती और ब्लॉक समन्वयक खेमराज रावत ने उपस्थित रहकर विभागीय योजनाओं और पोषण संबंधी टिप्स साझा किए।
जनभागीदारी से स्वस्थ भविष्य का संकल्प
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को जनभागीदारी के रूप में मनाना और पोषण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। विभाग का लक्ष्य है कि महिलाओं और बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण संबंधी इस संदेश को ब्लॉक के हर गांव-गांव तक पहुंचाया जा सके।
संबंधित खबरें
गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारियों ने जताई नाराजगी
गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और बैरिकेडिंग लग...
बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर रामसुंदर नौटियाल ने जताया आभार
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकर...
बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति कैसे हुआ बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम? चमोली DM ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को भेजा नोटिस
बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में तेज संगीत और नृत्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चमोली ड...
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...