सेलाकुई में पौड़ी की 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव
सेलाकुई/देहरादून। थाना सेलाकुई क्षेत्र के मधु विहार में पौड़ी गढ़वाल निवासी 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके किराये के कमरे से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर सेलाकुई पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाकर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मृतका की पहचान पूजा देवी पत्नी आशीष सिंह, निवासी ग्राम सारना, पोस्ट मसूर, थाना श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूजा करीब डेढ़ वर्ष से मधु विहार स्थित किराये के मकान में रह रही थी।
कमरे में अकेली रह रही थी महिला
मकान मालिक के अनुसार पूजा अपने मित्र प्रकाश के साथ यहां रहती थी, जिसे वह अपना दूसरा पति बताती थी। प्रकाश करीब आठ-नौ महीने पहले जापान चला गया था। इसके बाद पूजा कमरे में अकेली रह रही थी।
बताया गया कि पूजा को 9 अगस्त की दोपहर आखिरी बार देखा गया था। अगले दिन 10 अगस्त को दोपहर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया, जहां पूजा अचेत अवस्था में पड़ी मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो महिला की मौत की पुष्टि हुई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने शव को विकासनगर मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस द्वारा पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई नियमानुसार कराई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
संबंधित खबरें
देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। नाबालिग को सकु...
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की चल एवं अचल संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कु...
उत्तरकाशी: एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़, शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक और ए...
टिहरी में जनआक्रोश: दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की मांग पर लंबगांव में चक्का जाम, बीजेपी महामंत्री जयेंद्र सेमवाल भी पहुंचे समर्थन में
प्रतापनगर के देवल गांव में चर्चित केतन लाल प्रकरण से जुड़े नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दूसरे आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी की...