उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला, हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर सुरक्षित उतारा
टिहरी गढ़वाल। चम्बा-आराकोट क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का एक हेलीकॉप्टर 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हेलीकॉप्टर के पिछले रोटर में हाईटेंशन तार फंसने से वह हवा में बुरी तरह हिचकोले खाने लगा और कुछ समय के लिए अनियंत्रित हो गया। इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सांसें थम गईं, लेकिन महिला पायलट की सूझबूझ और साहस से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से यात्रियों को लेकर देहरादून जा रहा था। चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान अचानक हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तार रोटर में फंसते ही हेलीकॉप्टर तेज झटके खाने लगा और हवा में असंतुलित स्थिति में दिखाई दिया। भयावह स्थिति के बावजूद महिला पायलट ने धैर्य बनाए रखा और फंसे हुए बिजली के तार के साथ ही हेलीकॉप्टर को नियंत्रित करते हुए सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खुले खेतों तक पहुंचाया, जहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
घटना में हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री और पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सूचना मिलते ही टिहरी पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं सुरक्षा कार्य शुरू किया। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाकर लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।
घटना के बाद यात्रियों ने महिला पायलट की बहादुरी और त्वरित निर्णय की जमकर सराहना की। यात्रियों का कहना है कि उनकी सूझबूझ और हिम्मत की वजह से सभी की जान बच सकी।
संबंधित खबरें
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...
17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...
बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश
बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...
BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...