स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का पांचवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Vivek Bisht · 21 अग. 2026, 04:16 PM · 134 व्यूज़

BDH जन मंच के धरने का पांचवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा। क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर BDH जन मंच के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक क्षेत्र की पांचों प्रमुख मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलनकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर BDH जन मंच लगातार आवाज उठाता रहेगा और मांगें पूरी होने तक धरना स्थल पर डटे रहने का निर्णय लिया गया है।

पांचवें दिन धरना प्रदर्शन में BDH जन मंच अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुसाईं, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रांगड़, मीडिया प्रभारी विवेक बिष्ट, ज्येष्ठवाड़ी प्रधान सोदन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य जोखणी शिवम नेगी, खदाड़ा प्रधान सोहन लाल कोहली और बलवीर सिंह रावत सहित क्षेत्र के ग्रामीण एवं आंदोलनकारी मौजूद रहे।

आंदोलनकारियों ने एकजुट होकर कहा कि “चाहे जो मजबूरी हो, हमारी मांगें पूरी हों” के संकल्प के साथ आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र की पांचों मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

पहाड़ की आवाज | बनचौरा से लगातार लाइव अपडेट

शेयर करें:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए BDH जनमंच और जनप्रतिनिधि
स्थानीय

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...

02 सित. 2026 · 147 व्यूज़
बनचौरा में 17वें दिन SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद BDH जन मंच का धरना समाप्त
स्थानीय

17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...

02 सित. 2026 · 83 व्यूज़
बनचौरा बाजार में पांच मांगों को लेकर BDH जनमंच का मशाल जुलूस
स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...

25 अग. 2026 · 232 व्यूज़
बनचौरा में पांच मांगों को लेकर छठवें दिन धरना देते BDH जन मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...

22 अग. 2026 · 91 व्यूज़