BDH जन मंच के धरने का तीसरा दिन: विधायक संजय डोभाल ने दिया समर्थन, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आर-पार की चेतावनी
BDH जन मंच के धरने का तीसरा दिन: विधायक संजय डोभाल ने दिया समर्थन, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रशासन से आर-पार की चेतावनी, नमस्कार आप देख रहे हैं
बनचौरा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। तीसरे दिन आंदोलन को उस समय बड़ा समर्थन मिला, जब यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल धरना स्थल पर पहुंचे और जनमंच के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर डिप्टी CMO उत्तरकाशी प्रेम सिंह पोखरियाल ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों और ग्रामीणों से वार्ता की।
विधायक संजय डोभाल ने BDH जन मंच के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न मांगों को विस्तार से सुना। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और क्षेत्र की जायज समस्याओं के समाधान के लिए वह हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया।
डॉक्टर आलोक रतूड़ी की वापसी की मांग पर जनमंच अडिग रहे
धरना स्थल पर अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र से स्थानांतरित किए गए डॉक्टर आलोक रतूड़ी को तत्काल वापस बनचौरा में तैनात करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर आलोक रतूड़ी क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे थे और उनके स्थानांतरण से दूरस्थ ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग पर डिप्टी CMO प्रेम सिंह पोखरियाल धरना स्थल पर पहुंचे और समस्याओं को सुना।
BDH जन मंच ने स्पष्ट किया कि डॉक्टर आलोक रतूड़ी की वापसी तक उनकी मांग जारी रहेगी। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में बड़कोट के डॉक्टर के स्थानांतरण के मामले में शासन स्तर से निर्णय लेकर उन्हें वापस वहीं तैनात किया गया था। ऐसे में जब शासन स्तर पर किसी डॉक्टर की तैनाती को निरस्त कर वापस भेजा जा सकता है, तो बनचौरा के मामले में भी सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।
जनमंच ने चेतावनी दी कि यदि डॉक्टर आलोक रतूड़ी को शीघ्र बनचौरा स्वास्थ्य केंद्र में वापस तैनात नहीं किया गया और स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव व्यवस्था शुरू नहीं कराई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। मंच ने कहा कि टालमटोल करने वाले अधिकारियों के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन के तहत पुतला दहन भी किया जा सकता है।
जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली धरने पर बैठे
बिष्ट पट्टी के जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली भी तीसरे दिन धरना स्थल पर बैठे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की वास्तविक जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत रहेंगे तथा आंदोलन में अपनी और क्षेत्रवासियों की पूर्ण सहभागिता का आश्वासन दिया।
धरना स्थल पर BDH जन मंच के सचिव जगवीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रांगड़, मीडिया प्रभारी विवेक बिष्ट, ग्राम पंचायत खदाड़ा के प्रधान सोहन लाल कोहली, रिखाणगांव प्रधान प्रतिनिधि अनिल चौहान, धारकोट के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि मनोज कुमार, शीशपाल बिष्ट, चैन सिंह नेगी, त्रेपन लाल, प्रमोद कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रेस सेमवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
BDH जन मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ सड़क, पुल, शिक्षा, संचार नेटवर्क और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन लगातार जारी रहेगा।
विधायक संजय डोभाल के समर्थन और डिप्टी CMO के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद अब क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासन एवं शासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है। आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस और समयबद्ध कार्रवाई चाहिए।
संबंधित खबरें
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...
17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...
बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश
बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...
BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...