BDH जन मंच के धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, दिया बड़ा आश्वासन
बनचौरा/उत्तरकाशी। BDH जन मंच के धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण धरना स्थल पर पहुंचे और क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
धरना स्थल से ही दीपक बिजल्वाण ने अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) बनचौरा में एक्स-रे तकनीशियन की तैनाती का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस संबंध में CMO उत्तरकाशी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए बनचौरा से अटैचमेंट पर गए एक्स-रे तकनीशियन को वापस बनचौरा भेजने की मांग रखी।
एक्स-रे तकनीशियन को लेकर CMO से वार्ता
वार्ता के दौरान CMO की ओर से आश्वासन दिया गया कि एक्स-रे तकनीशियन को अगले दिन तक बनचौरा भेज दिया जाएगा। इससे लंबे समय से स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा को लेकर सामने आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
राजीव नवोदय विद्यालय के निर्माण को लेकर भी उठाई आवाज
दीपक बिजल्वाण ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की बात भी कही। इसके साथ ही विद्यालय भवन निर्माण में हुए कथित घटिया कार्य की जांच कराने के लिए भी निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत मांगों को लेकर BDH जन मंच द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन को उनका पूर्ण सहयोग और समर्थन रहेगा।
आंदोलन को मिला समर्थन
BDH जन मंच के धरना स्थल पर दीपक बिजल्वाण के पहुंचने से आंदोलनरत कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। मंच की ओर से क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन जारी है।
बनचौरा से क्षेत्र की मांगों को लेकर जनआंदोलन की आवाज लगातार बुलंद होती जा रही है।
संबंधित खबरें
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...
17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...
बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश
बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...
BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...