स्थानीय

भारी बारिश से उत्तरकाशी के छेणद-खालसी में बड़ा संकट: रिटेनिंग वॉल ढही, 40 से अधिक परिवार प्रभावित

Vivek Bisht · 11 जुल. 2026, 09:54 PM · 111 व्यूज़

चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। लगातार हो रही भारी बारिश ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत छेणद-खालसी ग्राम पंचायत में बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। जोगथ–खालसी मोटर मार्ग की निर्माणाधीन लगभग 60 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल (पुस्ता) ध्वस्त होने से हुए भूस्खलन के कारण 40 से अधिक परिवार प्रभावित हो गए हैं। कई आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार भारी बारिश के दौरान सुरक्षा दीवार अचानक ढह गई, जिससे कई मकानों के नीचे की जमीन कमजोर हो गई। हालात गंभीर होने पर कई परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े। प्रारंभिक तौर पर कुछ परिवारों ने पंचायत भवन में शरण ली, जबकि बाद में प्रशासन ने प्रभावित लोगों को गांव के ही सुरक्षित घरों एवं अन्य सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की।

घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत एवं सुरक्षा कार्यों की रूपरेखा तैयार की।

इस बीच यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने भी प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) रामसुन्दर नौटियाल ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से दूरभाष पर वार्ता कर प्रभावित परिवारों को तत्काल राशन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने गांव की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों और राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का भी अनुरोध किया।

राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने कहा कि “छेणद गांव के आपदा प्रभावित परिवारों के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रत्येक प्रभावित परिवार तक समय पर राहत सामग्री, सुरक्षा और आवश्यक सहयोग पहुंचाया जाए। उत्तराखंड सरकार इस कठिन समय में प्रभावित ग्रामीणों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।”

उन्होंने ग्राम प्रधान श्रीमती सोनी देवी से भी दूरभाष पर बातचीत कर प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

लगातार बारिश के बीच ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी सुरक्षा कार्य, मजबूत रिटेनिंग वॉल के निर्माण और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से जन-धन की हानि रोकी जा सके।

शेयर करें:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए BDH जनमंच और जनप्रतिनिधि
स्थानीय

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...

02 सित. 2026 · 152 व्यूज़
बनचौरा में 17वें दिन SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद BDH जन मंच का धरना समाप्त
स्थानीय

17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...

02 सित. 2026 · 83 व्यूज़
बनचौरा बाजार में पांच मांगों को लेकर BDH जनमंच का मशाल जुलूस
स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...

25 अग. 2026 · 232 व्यूज़
बनचौरा में पांच मांगों को लेकर छठवें दिन धरना देते BDH जन मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...

22 अग. 2026 · 92 व्यूज़