बनचौरा में गूंजा जनआक्रोश, ढोल-नगाड़ों और रणसिंगा के साथ जोरदार प्रदर्शन
चिन्यालीसौड़। दशगी, हातड़ एवं बिष्ट पट्टी की विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर 17 अगस्त को बनचौरा के पूरे बाजार में जनआक्रोश देखने को मिला। BDH जन मंच के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और रणसिंगा के साथ सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र की पांच प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ये सभी मांगें क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और आम जनता की जरूरतों से जुड़ी हैं, इसलिए इनके समाधान को लेकर शासन-प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए।
प्रदर्शन में उठीं ये 5 प्रमुख मांगें
1. राजीव नवोदय विद्यालय का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो
दिवारीखौल-बिजोटी में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग उठाई गई।
2. हातड़ क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू किया जाए
हातड़ पट्टी के गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों ने जल्द नेटवर्क सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
3. चार पुलों पर एप्रोच वॉल का निर्माण हो
धरासू–तराकोट मोटर मार्ग के चार पुलों पर एप्रोच वॉल का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग रखी गई।
4. PHC बनचौरा को CHC में उच्चीकृत किया जाए
क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उच्चीकृत करने की मांग की गई।
5. कोटधार में कोऑपरेटिव बैंक की शाखा खोली जाए
दशगी-बिष्ट पट्टी के मध्य कोटधार में कोऑपरेटिव बैंक की शाखा खोलने की मांग भी प्रदर्शन के दौरान प्रमुखता से उठाई गई।
जनआंदोलन को आगे बढ़ाने का ऐलान
BDH जन मंच ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की ये मांगें लंबे समय से लोगों की जरूरतों से जुड़ी हुई हैं। मंच ने कहा कि मांगों के समाधान के लिए जनआंदोलन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
बनचौरा बाजार में ढोल-नगाड़ों और रणसिंगा की गूंज के बीच प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान साफ संदेश दिया गया कि अब क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर ठोस कार्रवाई जरूरी है
संबंधित खबरें
गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारियों ने जताई नाराजगी
गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और बैरिकेडिंग लग...
बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर रामसुंदर नौटियाल ने जताया आभार
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकर...
बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति कैसे हुआ बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम? चमोली DM ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को भेजा नोटिस
बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में तेज संगीत और नृत्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चमोली ड...
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...