स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

Vivek Bisht · 25 अग. 2026, 07:39 PM · 250 व्यूज़

चिन्यालीसौड़। क्षेत्र की पांच प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बनचौरा में BDH जनमंच के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के नौवें दिन शाम पांच बजे क्षेत्रवासियों ने बनचौरा बाजार में मशाल जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण हाथों में जलती मशालें लेकर बाजार में पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने कहा कि क्षेत्र लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहा है। कई बार संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन के सामने समस्याएं उठाने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रवासियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

BDH जनमंच ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि दशगी-हातड़-बिष्ट पट्टी सहित आसपास के क्षेत्र की जनसमस्याओं के स्थायी समाधान के लिए किया जा रहा है।

इन पांच मांगों को लेकर आंदोलन

1. राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निर्माण:

बिजोटी स्थित निर्माणाधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय भवन के निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने, गुणवत्ता की जांच करने और कथित अनियमितताओं की स्थिति में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

2. हातड़ पट्टी में मोबाइल नेटवर्क:

क्षेत्र में खड़े BSNL मोबाइल टावरों को जल्द संचालित कर मोबाइल नेटवर्क सुविधा बहाल करने की मांग है। ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क के अभाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी परेशानियां बढ़ रही हैं।

3. धरासू-तराकोट-जिब्या मोटर मार्ग:

मोटर मार्ग पर बने चारों पुलों की एप्रोच रोड का निर्माण कराने और पूरे मार्ग का सुधारीकरण करने की मांग उठाई गई है।

4. APHC बनचौरा का उच्चीकरण:

अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनचौरा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उच्चीकृत करने की मांग की जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकें।

5. कोटधार में जिला सहकारी बैंक की शाखा:

जिब्या-कोटधार बाजार में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की मांग भी आंदोलन का प्रमुख हिस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंकिंग सुविधाओं के लिए उन्हें दूर जाना पड़ता है।

मशाल जुलूस में उमड़ा जनसमर्थन

नौवें दिन निकाले गए मशाल जुलूस में विभिन्न गांवों से ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में मशाल लेकर लोगों ने अपनी एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि पांचों मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस दौरान BDH जनमंच के सचिव जगबीर सिंह रावत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रांगड़, समाजसेवी सुमन बडोनी, जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, प्रधान संघ अध्यक्ष अकबीर सिंह राणा, प्रधान सोहन लाल, सुमन खडूड़ी, राकेश लाल, रोशन लाल, सरत लाल, धनी नाथ, जबर सिंह, शांति जोशी, प्रमोद कुमार, चैन सिंह, त्रेपन लाल, धाम सिंह कलूड़ा, शेर सिंह पंवार, श्याम लाल, प्यारे लाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

आंदोलनकारियों ने दोहराया कि पांचों मांगों पर ठोस और सकारात्मक कार्रवाई होने तक BDH जनमंच का आंदोलन जारी रहेगा।

शेयर करें:
गैरसैंण में अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन
स्थानीय

गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारियों ने जताई नाराजगी

गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और बैरिकेडिंग लग...

27 अक्टू. 2026 · 70 व्यूज़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने जताया आभार, उत्तरकाशी उत्तराखंड समाचार।
स्थानीय

बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर रामसुंदर नौटियाल ने जताया आभार

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकर...

15 अक्टू. 2026 · 60 व्यूज़
बद्रीनाथ धाम में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर विवाद
स्थानीय

बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति कैसे हुआ बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम? चमोली DM ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को भेजा नोटिस

बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में तेज संगीत और नृत्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चमोली ड...

27 सित. 2026 · 235 व्यूज़
राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए
स्थानीय

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...

21 सित. 2026 · 174 व्यूज़