बनचौरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तरकाशी: यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय डोभाल ने उत्तरकाशी जनपद के बनचौरा अति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल स्टाफ ने विधायक को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे फिल्म उपलब्ध नहीं है, जबकि एक्स-रे तकनीशियन का पिछले चार महीनों से वेतन लंबित है। इसके अलावा बनचौरा स्वास्थ्य केंद्र के लिए नियुक्त स्थायी चिकित्सक ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, वहीं यहां तैनात की जाने वाली दो स्टाफ नर्सें वर्तमान में चिन्यालीसौड़ में कार्यरत हैं, जिससे स्थानीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक संजय डोभाल ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) उत्तरकाशी से दूरभाष पर वार्ता कर रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, लंबित वेतन के भुगतान और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त करने का आग्रह किया।
विधायक ने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि बनचौरा स्वास्थ्य केंद्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर BDH जन मंच के अध्यक्ष राजेंद्र गुसाईं, जगवीर सुमन व्यापार मंडल बनचौरा के पदाधिकारी, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...
17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...
बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश
बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...
BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...