स्थानीय

ब्रह्मखाल-जुणगा मोटर मार्ग पर 400 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चार घायल

Vivek Bisht · 29 जुल. 2026, 07:16 PM · 218 व्यूज़

उत्तरकाशी: ब्रह्मखाल-जुणगा मोटर मार्ग पर जेमर के पास बुधवार शाम एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक वाहन संख्या UK07 6389 अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी ब्रह्मखाल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर किया गया, जबकि एक घायल का उपचार पीएचसी ब्रह्मखाल में जारी है।

दुर्घटना में घायल लोगों में 65 वर्षीय जयदेव नौटियाल, 60 वर्षीय अमरप्यारी देवी, 42 वर्षीय मीना नौटियाल और 18 वर्षीय शिवानी शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय निवासी बताया गया है।

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दुर्घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

शेयर करें:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए BDH जनमंच और जनप्रतिनिधि
स्थानीय

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...

02 सित. 2026 · 152 व्यूज़
बनचौरा में 17वें दिन SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद BDH जन मंच का धरना समाप्त
स्थानीय

17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...

02 सित. 2026 · 83 व्यूज़
बनचौरा बाजार में पांच मांगों को लेकर BDH जनमंच का मशाल जुलूस
स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...

25 अग. 2026 · 232 व्यूज़
बनचौरा में पांच मांगों को लेकर छठवें दिन धरना देते BDH जन मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...

22 अग. 2026 · 92 व्यूज़