पर्यटन

गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, गंगनानी के पास कार गहरी खाई में गिरी

Vivek Bisht · 29 मई 2026, 10:08 PM · 111 व्यूज़

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के निकट एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी Prashant Arya के निर्देश पर SDRF, पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना की गईं। दुर्गम खाई में लगातार राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू टीम के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं। मौके पर एम्बुलेंस, मेडिकल टीम और जीवन रक्षक उपकरण तैनात किए गए हैं। साथ ही PHC भटवाड़ी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी भयावह था। कार गहरी खाई में गिरने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।

फिलहाल हादसे में घायल और मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रखा गया है।

लगातार पहाड़ी सड़कों पर बढ़ रहे सड़क हादसे एक बार फिर सड़क सुरक्षा, ओवरस्पीडिंग और पहाड़ी मार्गों की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है।

शेयर करें:
दयारा बुग्याल रहस्य: बबीता की तलाश में अब भालुओं की गुफाओं तक पहुंचेगी सर्च टीम
पर्यटन

दयारा बुग्याल रहस्य: बबीता की तलाश में अब भालुओं की गुफाओं तक पहुंचेगी सर्च टीम

दयारा बुग्याल ट्रैक से लापता ट्रैकर बबीता पांडे की तलाश को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। प्रशासन...

25 जून 2026 · 205 व्यूज़
फूलों की घाटी चमोली में लापता सैलानी की तलाश में जुटी SDRF और रेस्क्यू टीम
पर्यटन

दयारा बुग्याल के बाद अब फूलों की घाटी में सैलानी लापता, तलाश में जुटी SDRF

चमोली की फूलों की घाटी में एक सैलानी लापता हो गया है। SDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमें संयुक्त रूप से तलाश अभियान चला रही हैं।

11 जून 2026 · 92 व्यूज़
दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और रेस्क्यू टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन
पर्यटन

दयारा बुग्याल में लापता महिला की तलाश तेज, हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण जारी

दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला की तलाश सातवें दिन भी जारी है। हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण और जमीनी स्तर पर व्यापक सर्...

07 जून 2026 · 98 व्यूज़
34 यात्रियों की जान बचाने वाला चालक बना मिसाल,
पर्यटन

34 यात्रियों की जान बचाने वाला चालक बना मिसाल,

सलाम उस जांबाज चालक को जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना 34 यात्रियों की जिंदगी बचा ली। कर्तव्य निभाते-निभाते उसने अपनी जान गंवा दी...

03 जून 2026 · 104 व्यूज़