स्थानीय

कपराड़ा और दिवारीधार की मातृशक्ति ने नशामुक्ति के लिए उठाया बड़ा कदम

Vivek Bisht · 14 अग. 2026, 07:53 PM · 48 व्यूज़

चिन्यालीसौड़। दशगी पट्टी के ग्राम पंचायत कपराड़ा और दिवारीधार में मातृशक्ति ने नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला मंगल दल की अध्यक्ष विकाशी देवी एवं कोषाध्यक्ष नीलम देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गांव को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त नियम लागू करने का निर्णय लिया गया।

महिला मंगल दल की ओर से इससे पूर्व भी कई बार नशामुक्ति को लेकर प्रस्ताव रखे गए थे। अब लगातार चौथी बार ग्राम पंचायत की खुली बैठक में नशामुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ग्रामीणों ने गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। इससे पहले आयोजित ग्राम पंचायत की खुली बैठकें भी ग्राम प्रधान रामकली देवी के नेतृत्व में हुई थीं, जिनमें विकास एवं सामाजिक मुद्दों के साथ नशामुक्ति पर भी चर्चा की गई।

शराब के सेवन, बिक्री और भंडारण पर रोक

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि गांव में शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन, भंडारण और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शादी-विवाह, पार्टी अथवा किसी भी सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब परोसने पर भी रोक रहेगी।

नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ तय प्रावधानों के अनुसार सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाए जाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस को सौंपा लिखित पत्र

नशामुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए महिला मंगल दल की अध्यक्ष विकाशी देवी एवं कोषाध्यक्ष नीलम देवी की अध्यक्षता में चौकी बनचौरा पुलिस को लिखित पत्र भी सौंपा गया। बैठक में चौकी बनचौरा से पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

बैठक में ग्राम प्रधान रामकली देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक दास, महिला मंगल दल की कोषाध्यक्ष नीलम देवी, सचिव कैलाशी देवी सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और कपराड़ा व दिवारीधार के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

नशामुक्ति के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

बैठक के बाद मातृशक्ति ने गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया। महिलाओं ने एकजुट होकर गांव की साफ-सफाई की और झाड़ियों की कटाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया।

कपराड़ा और दिवारीधार की मातृशक्ति की यह पहल नशामुक्ति, सामाजिक सुधार और स्वच्छता की दिशा में सामूहिक प्रयास की मिसाल बनकर सामने आई है। महिलाओं ने संदेश दिया कि युवाओं और आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए पूरे समाज को एकजुट होकर आगे आना होगा।

शेयर करें:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए BDH जनमंच और जनप्रतिनिधि
स्थानीय

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...

02 सित. 2026 · 147 व्यूज़
बनचौरा में 17वें दिन SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद BDH जन मंच का धरना समाप्त
स्थानीय

17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...

02 सित. 2026 · 82 व्यूज़
बनचौरा बाजार में पांच मांगों को लेकर BDH जनमंच का मशाल जुलूस
स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...

25 अग. 2026 · 231 व्यूज़
बनचौरा में पांच मांगों को लेकर छठवें दिन धरना देते BDH जन मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...

22 अग. 2026 · 91 व्यूज़