राष्ट्रीय

पहले प्रयास में मिली असफलता, दूसरे प्रयास में अमीषा बटियाटा ने NEET-UG में हासिल की शानदार सफलता

Vivek Bisht · 18 जुल. 2026, 08:53 AM · 113 व्यूज़

उत्तरकाशी।

जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ ब्लॉक स्थित ग्राम टण्डोल दशगी की होनहार बेटी अमीषा बटियाटा (अम्मू) ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो असफलता भी सफलता की सीढ़ी बन जाती है। पहले प्रयास में मेडिकल सीट नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में NEET-UG 2026 में 463 अंक (92.73 पर्सेंटाइल) हासिल कर डॉक्टर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।

अमीषा, सुमेर लाल बटियाटा की पुत्री हैं। उन्होंने वर्ष 2024 में एसजीआरआर पटेलनगर, देहरादून से 89.5 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने पहली बार NEET परीक्षा दी, लेकिन लगभग 300 अंक मिलने के कारण उन्हें मेडिकल सीट नहीं मिल सकी।

हालांकि, उन्होंने असफलता को अपनी मंजिल के बीच नहीं आने दिया। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ दोबारा तैयारी की और दूसरे प्रयास में अपना स्कोर बढ़ाकर 463 अंक तथा 92.73 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी मेहनत का शानदार परिणाम प्राप्त किया।

अमीषा का कहना है कि सफलता कभी भी एक दिन में नहीं मिलती, बल्कि निरंतर प्रयास, धैर्य और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनका सपना एक सफल डॉक्टर बनकर समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है।

अमीषा की इस उपलब्धि से पूरे बटियाटा परिवार, टण्डोल दशगी गांव और उत्तरकाशी जिले में खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता पहाड़ की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

शेयर करें:
चिन्यालीसौड़ थाती दिचली निवासी अनमोल परमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन
राष्ट्रीय

उत्तरकाशी के लिए गौरवशाली क्षण, थाती दिचली के अनमोल परमार भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट

चिन्यालीसौड़ की ग्रामसभा थाती दिचली निवासी अनमोल परमार का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवा...

09 अग. 2026 · 300 व्यूज़
जंतर-मंतर पर NEET और परीक्षा सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन करते छात्र एवं पुलिस
राष्ट्रीय

छात्रों के प्रदर्शन पर दिल्ली में बवाल: NEET समेत परीक्षा मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर धक्का-मुक्की, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को NEET समेत विभिन्न परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच तनावप...

20 जुल. 2026 · 40 व्यूज़
पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के बंगाल दौरे पर किसानों को बड़ी सौगात, पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी कर 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,880...

20 जून 2026 · 58 व्यूज़
असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर दुर्घटनाग्रस्त AN-32 सैन्य कार्गो विमान
राष्ट्रीय

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर AN-32 सैन्य विमान क्रैश, लैंडिंग के दौरान हादसा

असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग के दौरान AN-32 सैन्य कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव और जांच अभियान जारी है।

13 जून 2026 · 52 व्यूज़