रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: घास लेने गई महिला उफनते गदेरे में बही, शव बरामद
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई एक महिला उफनते गदेरे में बह गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF, DDRF, जल पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम स्वारा के नामी तोक में तिमली से आगे रहने वाली महिला घास लेने गई थी। इसी दौरान बरसाती गदेरे के पास उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गई। घटना की सूचना सुबह 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी द्वारा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को दी गई।
सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट अगस्त्यमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बांगरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। जिला प्रशासन ने जल पुलिस और DDRF की टीमों को भी तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया।
संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे महिला का शव गदेरे से बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
मृतका की पहचान विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के गदेरे और बरसाती नाले उफान पर हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों और गदेरों के आसपास जाने से बचें तथा पूरी सतर्कता बरतें।
संबंधित खबरें
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन
BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...
17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म
बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...
बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश
बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...
BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...