रांवल्टा जौनपुरी जनजाति को ST दर्जा मिलने की मांग पर दशगी हातड़, गोडर-खाटल एवं थत्यूड़ क्षेत्र में भी हो गंभीर मंथन
उत्तरकाशी/टिहरी: रांवल्टा जौनपुरी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिए जाने की मांग के बीच अब दशगी हातड़ पट्टी, गोडर-खाटल एवं थत्यूड़ ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा क्षेत्रवासियों से भी इस विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने की अपील की जा रही है।
अपील में कहा गया है कि यदि इन क्षेत्रों का सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक स्वरूप अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया जाता है, तो दशगी हातड़ पट्टी, गोडर-खाटल एवं थत्यूड़ क्षेत्र के जौनपुरी समुदाय को भी इस मांग के दायरे में शामिल किए जाने पर विचार किया जाना चाहिए।
समर्थकों का कहना है कि यदि भविष्य में संबंधित संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत ऐसा संभव होता है, तो क्षेत्र के पात्र लोगों को शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, आरक्षण तथा जनजातीय कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
अपील में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह किसी अन्य समुदाय या क्षेत्र के अधिकारों का विरोध नहीं है, बल्कि अपने क्षेत्र की पहचान, अधिकारों और विकास से जुड़े विषय पर तथ्यात्मक एवं लोकतांत्रिक चर्चा की पहल है।
इसी विषय पर 4 अगस्त को मसूरी टाउन हॉल में एक बैठक प्रस्तावित है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने विचार रखने और चर्चा में भाग लेने का अनुरोध किया है।
संपर्क सूत्र (बैठक हेतु):
प्रधान संगठन अध्यक्ष, थत्यूड़
📞 9557799888
संबंधित खबरें
गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, बैरिकेडिंग पर प्रदर्शनकारियों ने जताई नाराजगी
गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान अंकिता भंडारी मामले में न्याय की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की और बैरिकेडिंग लग...
बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकरण की घोषणा पर रामसुंदर नौटियाल ने जताया आभार
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल ने बड़कोट और चिन्यालीसौड़ महाविद्यालयों के उच्चीकर...
बद्रीनाथ धाम में बिना अनुमति कैसे हुआ बड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम? चमोली DM ने गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग ऑफिसर को भेजा नोटिस
बद्रीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को आयोजित देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में तेज संगीत और नृत्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चमोली ड...
यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पहुंचे राज्यमंत्री रामसुन्दर नौटियाल, शोकाकुल परिवारों से मिलकर जताई संवेदना
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री रामसुन्दर नौटियाल ने 20 सितंबर को यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्...