स्थानीय

समग्र शिक्षा अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बनचौरा में छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं निःशुल्क कॉपियां

Vivek Bisht · 13 जुल. 2026, 02:10 PM · 114 व्यूज़

समग्र शिक्षा अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बनचौरा में छात्र-छात्राओं को वितरित की गईं कॉपियां

बनचौरा (उत्तरकाशी), 13 जुलाई। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत आज पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बनचौरा में कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को लेखन कार्य हेतु निःशुल्क कॉपियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने कहा कि सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रत्येक छात्र-छात्रा को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। कॉपियों के वितरण से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा उन्हें पढ़ाई के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के PTA अध्यक्ष विवेक बिष्ट, प्रधानाचार्य सत्यदेव नौटियाल, डॉ. रामराज भंडारी, जलम सिंह रांगड़ सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

शेयर करें:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए BDH जनमंच और जनप्रतिनिधि
स्थानीय

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...

02 सित. 2026 · 152 व्यूज़
बनचौरा में 17वें दिन SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद BDH जन मंच का धरना समाप्त
स्थानीय

17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...

02 सित. 2026 · 83 व्यूज़
बनचौरा बाजार में पांच मांगों को लेकर BDH जनमंच का मशाल जुलूस
स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...

25 अग. 2026 · 232 व्यूज़
बनचौरा में पांच मांगों को लेकर छठवें दिन धरना देते BDH जन मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...

22 अग. 2026 · 92 व्यूज़