स्थानीय

UKPSC Bharti 2026: उत्तराखंड में कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Vivek Bisht · 16 जुल. 2026, 11:26 AM · 130 व्यूज़

 UKPSC Bharti 2026:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शहरी विकास विभाग के अंतर्गत उत्तराखंड पालिका (केंद्रीकृत) राजस्व सेवा में कर एवं राजस्व निरीक्षक (Tax and Revenue Inspector) के 29 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त

आयोग द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उम्मीदवार का नाम आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड के किसी भी सेवायोजन कार्यालय (Employment Exchange) में पंजीकृत होना आवश्यक है।

आधिकारिक वेबसाइट पर करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता शर्तों की पुष्टि कर लें।

शेयर करें:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए BDH जनमंच और जनप्रतिनिधि
स्थानीय

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...

02 सित. 2026 · 152 व्यूज़
बनचौरा में 17वें दिन SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद BDH जन मंच का धरना समाप्त
स्थानीय

17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...

02 सित. 2026 · 83 व्यूज़
बनचौरा बाजार में पांच मांगों को लेकर BDH जनमंच का मशाल जुलूस
स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...

25 अग. 2026 · 232 व्यूज़
बनचौरा में पांच मांगों को लेकर छठवें दिन धरना देते BDH जन मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...

22 अग. 2026 · 92 व्यूज़