उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
उत्तरकाशी। सोमवार देर रात उत्तरकाशी जनपद में भूकंप के झटकों से लोगों में हलचल मच गई। रात 1:21:34 बजे आए भूकंप की तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल दर्ज की गई।
जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है। भूकंप की गहराई पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर रही।
कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के अलावा बड़कोट, पुरोला, मोरी, चिन्यालीसौड़ और डुंडा क्षेत्र में भी महसूस किए गए। देर रात अचानक धरती हिलने से कई लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, तहसीलों और संबंधित क्षेत्रों से किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
यह जानकारी IMD नई दिल्ली से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र, उत्तरकाशी द्वारा जारी की गई है।
प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। भूकंप के बाद लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।
संबंधित खबरें
भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा
उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...
उफनते नाले के बीच SDRF ने महिला को सकुशल कराया पार, रोप रेस्क्यू से बचाई जान
टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में भारी बारिश के कारण पुल बह जाने से उफनते नाले में फंसी 55 वर्षीय महिला को SDRF ने रोप रेस्क्यू तकन...
यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग का हिस्सा धंसा, जानकीचट्टी के पास 25–30 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त
यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने से 25 से 30 मीटर मार्ग धंस गया है। PWD ने मार्ग को फिलहाल असुरक्षित...
देहरादून में 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, रेड अलर्ट के चलते डीएम का आदेश
देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जिले क...