उफनते नाले के बीच SDRF ने महिला को सकुशल कराया पार, रोप रेस्क्यू से बचाई जान
टिहरी गढ़वाल: जनपद टिहरी गढ़वाल के नेलचामी रोड स्थित बैलगढ़ी गांव में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बरसाती नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव में नाले पर बना पुल बह जाने से गांव का संपर्क प्रभावित हो गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंची। स्थिति का आकलन करने के बाद टीम ने रोप रेस्क्यू तकनीक का उपयोग करते हुए 55 वर्षीय विजयलक्ष्मी को सुरक्षित उफनते नाले के पार पहुंचाया।
SDRF के अनुसार, गांव की अन्य महिलाएं अपने-अपने घरों में सुरक्षित थीं, इसलिए उन्हें किसी प्रकार के रेस्क्यू की आवश्यकता नहीं पड़ी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।
लगातार हो रही बारिश के बीच SDRF और स्थानीय प्रशासन क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों को पार करने का प्रयास न करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन अथवा आपदा राहत एजेंसियों को सूचना दें।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...
भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा
उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...
यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग का हिस्सा धंसा, जानकीचट्टी के पास 25–30 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त
यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने से 25 से 30 मीटर मार्ग धंस गया है। PWD ने मार्ग को फिलहाल असुरक्षित...
देहरादून में 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, रेड अलर्ट के चलते डीएम का आदेश
देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जिले क...