स्थानीय

उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, SAP Labs India में ₹18 लाख के पैकेज पर हुआ चयन

Vivek Bisht · 26 जुल. 2026, 11:53 AM · 31 व्यूज़

नैनीताल: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। ग्राफिक एरा भीमताल की बीसीए 2026 बैच की छात्रा भावना दुम्का ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए विश्व की अग्रणी एंटरप्राइज क्लाउड सॉफ्टवेयर एवं क्लाउड ERP समाधान प्रदान करने वाली कंपनी SAP Labs India में IT Technology Cloud Service Associate के पद पर चयन प्राप्त किया है।

भावना दुम्का को इस प्रतिष्ठित पद के लिए 18 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला है। उनकी इस उपलब्धि से ग्राफिक एरा भीमताल सहित पूरे उत्तराखण्ड में खुशी का माहौल है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, भावना का चयन SAP Talent Acquisition Program के तहत हुआ। उन्होंने चयन प्रक्रिया के विभिन्न चुनौतीपूर्ण चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की।

भावना की इस उपलब्धि को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि कड़ी मेहनत, सही दिशा में प्रयास और निरंतर सीखने की इच्छा के बल पर वैश्विक स्तर की कंपनियों में भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

ग्राफिक एरा भीमताल ने भी भावना दुम्का की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

शेयर करें:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए BDH जनमंच और जनप्रतिनिधि
स्थानीय

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...

02 सित. 2026 · 152 व्यूज़
बनचौरा में 17वें दिन SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद BDH जन मंच का धरना समाप्त
स्थानीय

17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...

02 सित. 2026 · 83 व्यूज़
बनचौरा बाजार में पांच मांगों को लेकर BDH जनमंच का मशाल जुलूस
स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...

25 अग. 2026 · 232 व्यूज़
बनचौरा में पांच मांगों को लेकर छठवें दिन धरना देते BDH जन मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...

22 अग. 2026 · 92 व्यूज़