स्थानीय

उत्तराखंड पुलिस को बड़ा झटका शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत

Vivek Bisht · 23 जून 2026, 12:25 PM · 72 व्यूज़

ऋषिकेश। उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए मंगलवार का दिन बेहद दुखद रहा। थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार सुबह थाने से अपनी चौकी शिवपुरी लौट रहे थे, तभी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवपुरी से पहले उनका निजी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। खाई की गहराई और दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद वाहन तक पहुंचकर चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतक विनोद शर्मा मूल रूप से रानीपोखरी क्षेत्र के निवासी थे। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे और अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन तथा व्यवहार कुशलता के लिए जाने जाते थे।

उनके आकस्मिक निधन की खबर से पुलिस विभाग सहित स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

शेयर करें:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए BDH जनमंच और जनप्रतिनिधि
स्थानीय

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, पांच सूत्रीय मांगों पर मिला आश्वासन

BDH जनमंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की पांच सूत्रीय मांगों एवं विभिन्न जनसमस्याओं को...

02 सित. 2026 · 152 व्यूज़
बनचौरा में 17वें दिन SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद BDH जन मंच का धरना समाप्त
स्थानीय

17वें दिन समाप्त हुआ BDH जन मंच का धरना, 5 मांगों पर लिखित आश्वासन के बाद आंदोलन खत्म

बनचौरा में पांच प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर 17 दिनों से चल रहा BDH जन मंच का धरना SDM डुण्डा के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।...

02 सित. 2026 · 83 व्यूज़
बनचौरा बाजार में पांच मांगों को लेकर BDH जनमंच का मशाल जुलूस
स्थानीय

बनचौरा में नौवें दिन भी धरना जारी, मशाल जुलूस निकालकर BDH जनमंच ने जताया आक्रोश

बनचौरा में पांच प्रमुख मांगों को लेकर BDH जनमंच का अनिश्चितकालीन धरना नौवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शाम पांच बजे मशाल जु...

25 अग. 2026 · 232 व्यूज़
बनचौरा में पांच मांगों को लेकर छठवें दिन धरना देते BDH जन मंच के पदाधिकारी और क्षेत्रवासी
स्थानीय

BDH जन मंच के धरने का छठवां दिन: पांचों मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

बनचौरा में BDH जन मंच का अनिश्चितकालीन धरना छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त न...

22 अग. 2026 · 92 व्यूज़