राजनीति

यमुनोत्री विधानसभा को मिली बड़ी सौगात, दो मोटर मार्गों के डामरीकरण को मिली प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Vivek Bisht · 07 अग. 2026, 06:20 PM · 40 व्यूज़

उत्तरकाशी। यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण विकासात्मक सौगात मिली है। विधायक संजय डोभाल के प्रयासों से राज्य योजना के अंतर्गत जुणंगा–तारकोट मोटर मार्ग तथा छोटी मणी–उडारीगाड़ से पजियाणी मोटर मार्ग के डामरीकरण (Metalling & Blacktopping) कार्य को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इस स्वीकृति के बाद दोनों मोटर मार्गों पर डामरीकरण का कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से इन सड़कों के बेहतर निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है।
इन मार्गों के डामरीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बरसात के दौरान सड़क की खराब स्थिति से होने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी।
विधायक संजय डोभाल ने इस स्वीकृति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक बेहतर सड़क सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
क्षेत्रवासियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

शेयर करें:
चिन्यालीसौड़ के जेष्ठवाड़ी गांव में बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत
राजनीति

चिन्यालीसौड़ के जेष्ठवाड़ी में 11 वर्षीय बच्ची पर बाघ का हमला, ग्रामीणों के शोर मचाने पर बची जान

चिन्यालीसौड़ के जेष्ठवाड़ी गांव में बुधवार सुबह डाडा हारी तोक में घास काटने गई 11 वर्षीय बच्ची पर बाघ ने हमला कर दिया। आसपास मौजूद...

26 अग. 2026 · 481 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ गेस्ट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में मौजूद पार्टी कार्यकर्ता
राजनीति

चिन्यालीसौड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित

चिन्यालीसौड़ गेस्ट हाउस में कांग्रेस के प्रदेश, जनपद, ब्लॉक, न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का...

24 अग. 2026 · 64 व्यूज़
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किए गए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण
राजनीति

भाजपा ने दीपक बिजल्वाण पर जताया भरोसा, प्रदेश कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी

भाजपा ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के...

09 अग. 2026 · 60 व्यूज़
यमुनोत्री विधानसभा 2027 चुनाव को लेकर संभावित राजनीतिक चेहरों की चर्चा
राजनीति

यमुनोत्री विधानसभा में 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज, कई चेहरों के नाम चर्चा में

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कई प्रमुख राजनीतिक चेहरों के नाम संभावित...

09 अग. 2026 · 593 व्यूज़