खराब मौसम के चलते चिन्यालीसौड़ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
उत्तरकाशी। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से उत्तरकाशी के जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर को चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में अचानक मौसम खराब होने के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में मौसम अचानक खराब हो गया और तेज हवा-तूफान शुरू हो गया। सुरक्षा को देखते हुए पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
सूत्रों के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने दोपहर करीब 2 बजकर 10 मिनट पर चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के आसपास सुरक्षित लैंडिंग की। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में एडीजी अमित सिन्हा, उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारी सवार थे।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर रहे। खराब मौसम के चलते कुछ समय तक क्षेत्र में हेली सेवाओं पर भी असर पड़ा।
मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवा और खराब मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह जारी की है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके
उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...
भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा
उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...
उफनते नाले के बीच SDRF ने महिला को सकुशल कराया पार, रोप रेस्क्यू से बचाई जान
टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में भारी बारिश के कारण पुल बह जाने से उफनते नाले में फंसी 55 वर्षीय महिला को SDRF ने रोप रेस्क्यू तकन...
यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग का हिस्सा धंसा, जानकीचट्टी के पास 25–30 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त
यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने से 25 से 30 मीटर मार्ग धंस गया है। PWD ने मार्ग को फिलहाल असुरक्षित...