प्रतापनगर दलित युवक हत्या कांड में नया मोड़, मृतक व उसके दोस्त पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
नई टिहरी: प्रतापनगर क्षेत्र के चर्चित दलित युवक हत्या कांड में नया मोड़ सामने आया है। मामले में मृतक युवक और उसके दोस्त दिवाकर डिमरी के खिलाफ लंबगांव थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार यह मुकदमा एक नाबालिग किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 7 जून की रात मृतक युवक और उसका साथी दिवाकर डिमरी घर में घुसे और नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
परिजनों का आरोप है कि उनकी शिकायत पर पहले पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। न्यायालय के निर्देश पर नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें कथित जबरदस्ती किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
सीओ चंद्रमोहन ने बताया कि मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक हेमलता को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि 7 जून को मारपीट के बाद दलित युवक की मौत हो गई थी। उस मामले की जांच पहले से जारी है। अब दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज इस नए मुकदमे के बाद पूरे प्रकरण ने नया मोड़ ले लिया है। दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
सेलाकुई में पौड़ी की 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव
सेलाकुई के मधु विहार में पौड़ी गढ़वाल निवासी पूजा देवी का शव किराये के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार महिला को आखिरी बार 9 अगस...
देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। नाबालिग को सकु...
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की चल एवं अचल संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कु...
उत्तरकाशी: एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़, शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक और ए...