पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत
पिथौरागढ़। जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा थल-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पर चोपड़ा क्षेत्र के पास हुआ, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई, जिसके बाद राहत एवं बचाव टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला गया।
फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका है कि बाइक अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दरोगा समेत 4 गिरफ्तार
अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के एक विधायक से जुड़े फार्म हाउस में 23 वर्षीय युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामन...
ऋषिकेश में 'चमत्कार': अंतिम संस्कार के रास्ते खुलीं बुजुर्ग की आंखें, एंबुलेंस को लगे झटके से वापस लौटीं सांसें
ऋषिकेश में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित बुजुर्ग साईं राम को परिजन जब अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में एंबुलेंस के गड...
सेलाकुई में पौड़ी की 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव
सेलाकुई के मधु विहार में पौड़ी गढ़वाल निवासी पूजा देवी का शव किराये के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार महिला को आखिरी बार 9 अगस...
देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। नाबालिग को सकु...