अपराध

रानीखेत में जंगल से युवक का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Vivek Bisht · 16 मई 2026, 06:07 PM · 86 व्यूज़

अल्मोड़ा/रानीखेत। उत्तराखंड के रानीखेत क्षेत्र से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिलियानौला स्थित डिग्री कॉलेज के पास जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक का शव एक पाइप के सहारे जैकेट से लटका हुआ पाया गया।

मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह (लगभग 30 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बल्लभगढ़, फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर में सिविल डिफेंस के अंतर्गत सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और वर्तमान में रानीखेत मुख्यालय में तैनात था। वह गनियाद्योली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था।

साथियों के अनुसार जितेंद्र सिंह शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे तक ड्यूटी पर मौजूद था। इसके बाद उसने कमरा बदलने की बात कहकर छुट्टी ली थी। कुछ घंटों बाद उसका शव चिलियानौला के जंगल में मिलने की सूचना मिली।

जानकारी के मुताबिक युवक विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले अपने परिवार को फरीदाबाद छोड़कर वापस ड्यूटी पर लौटा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

शेयर करें:
सेलाकुई में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच
अपराध

सेलाकुई में पौड़ी की 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव

सेलाकुई के मधु विहार में पौड़ी गढ़वाल निवासी पूजा देवी का शव किराये के कमरे से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार महिला को आखिरी बार 9 अगस...

11 अग. 2026 · 152 व्यूज़
देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी और बरामद नाबालिग से संबंधित सांकेतिक तस्वीर
अपराध

देहरादून में कथित अपहरण मामले का खुलासा, पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग के कथित अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। नाबालिग को सकु...

04 अग. 2026 · 29 व्यूज़
UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क
अपराध

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क

UKSSSC पेपर लीक मामले में ED ने मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख की चल एवं अचल संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कु...

01 अग. 2026 · 63 व्यूज़
उत्तरकाशी के सरकारी विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान कथित छेड़छाड़ मामले की जांच करती पुलिस
अपराध

उत्तरकाशी: एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़, शिक्षक और एनसीसी अधिकारी पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी के मनेरी क्षेत्र स्थित एक सरकारी विद्यालय में एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शिक्षक और ए...

23 जुल. 2026 · 283 व्यूज़