मौसम

देहरादून में 10 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के रेड अलर्ट पर डीएम ने घोषित किया अवकाश

Vivek Bisht · 09 जुल. 2026, 05:39 PM · 271 व्यूज़

देहरादून।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई को देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने और तेज बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

शेयर करें:
उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता के भूकंप की खबर, राजगढ़ी के आसपास बताया गया केंद्र
मौसम

उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का भूकंप, बड़कोट-पुरोला समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए झटके

उत्तरकाशी में सोमवार देर रात 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजगढ़ी के आसपास भूकंप का केंद्र बताया गया है। प्रशासन के...

10 अग. 2026 · 39 व्यूज़
भारी बारिश के कारण बनचौरा में स्थगित हुई राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य एवं क्षेत्रीय जनसमस्याओं की बैठक का सांकेतिक दृश्य
मौसम

भारी बारिश के चलते बनचौरा में प्रस्तावित बैठक स्थगित, राजीव नवोदय विद्यालय निर्माण कार्य पर होगी नई तिथि में चर्चा

उत्तरकाशी के बनचौरा में निर्माणाधीन राजीव नवोदय विद्यालय और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर प्रस्तावित बैठक लगातार बारिश के कारण स्थग...

06 अग. 2026 · 60 व्यूज़
टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में उफनते नाले के बीच महिला का रोप रेस्क्यू करती SDRF टीम
मौसम

उफनते नाले के बीच SDRF ने महिला को सकुशल कराया पार, रोप रेस्क्यू से बचाई जान

टिहरी गढ़वाल के बैलगढ़ी गांव में भारी बारिश के कारण पुल बह जाने से उफनते नाले में फंसी 55 वर्षीय महिला को SDRF ने रोप रेस्क्यू तकन...

06 अग. 2026 · 45 व्यूज़
यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने से धंसा मार्ग
मौसम

यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग का हिस्सा धंसा, जानकीचट्टी के पास 25–30 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त

यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर नदी का जलस्तर बढ़ने से 25 से 30 मीटर मार्ग धंस गया है। PWD ने मार्ग को फिलहाल असुरक्षित...

28 जुल. 2026 · 40 व्यूज़