मौसम

इसरो की रिपोर्ट में धराली जलप्रलय का बड़ा खुलासा, न बादल फटा न GLOF; विशाल हिमखंड टूटने से हुई तबाही

Vivek Bisht · 25 जून 2026, 07:35 AM · 76 व्यूज़

उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में 5 अगस्त 2025 को आई विनाशकारी जलप्रलय को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बड़ा खुलासा किया है। इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए विस्तृत अध्ययन में आपदा की वास्तविक वजह सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह आपदा न तो बादल फटने के कारण हुई और न ही ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) की वजह से। वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला है कि श्रीकंठ ग्लेशियर क्षेत्र में मौजूद एक विशाल आइस-पैच (हिमखंड) के अचानक टूटकर नीचे गिरने से यह भीषण आपदा उत्पन्न हुई।
अध्ययन में बताया गया है कि लगभग 0.25 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला हिमखंड अचानक ढह गया। यह हिमखंड करीब 1700 मीटर नीचे खीर गंगा घाटी की ओर गिरा। गिरते समय भारी घर्षण के कारण बर्फ तेजी से पानी में बदलती गई और अपने साथ बड़ी मात्रा में मलबा भी बहाकर ले आई।
इसरो के अनुसार, हिमखंड के टूटने के बाद खीर गंगा कैचमेंट क्षेत्र में जमा भारी मलबा भी तेज रफ्तार से नीचे की ओर बढ़ा, जिससे जलप्रलय और अधिक विनाशकारी हो गई। इसी वजह से धराली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तबाही हुई और कई भवन, होटल तथा अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
वैज्ञानिकों ने मल्टी-टेम्पोरल सैटेलाइट इमेजरी, हाई-रेजोल्यूशन डिजिटल एलिवेशन मॉडल (DEM) और उपलब्ध वीडियो फुटेज का विश्लेषण कर घटना की पूरी टाइमलाइन तैयार की। रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई 2025 में 5220 मीटर की ऊंचाई पर एक विशाल आइस-पैच पहली बार दिखाई दिया था, जो पिछले 15 वर्षों के रिकॉर्ड में कभी दर्ज नहीं हुआ था।
आपदा के बाद 12 अगस्त को ली गई सैटेलाइट तस्वीरों में यह आइस-पैच पूरी तरह गायब पाया गया। साथ ही ढलानों पर ताजा क्षरण के स्पष्ट निशान भी दिखाई दिए, जिससे हिमखंड के टूटने की पुष्टि हुई।
इसरो की यह रिपोर्ट धराली जलप्रलय की अब तक की सबसे विस्तृत और वैज्ञानिक व्याख्या मानी जा रही है। रिपोर्ट ने आपदा के कारणों को लेकर चल रही विभिन्न अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया है कि इस घटना के पीछे हिमखंड का अचानक ढहना मुख्य कारण था।

शेयर करें:
उत्तराखंड में 7 दिन का मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली
मौसम

उत्तराखंड में 7 दिन का मौसम अलर्ट: कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली

🌧️⛈️ उत्तराखंड में अगले 7 दिन मौसम रहेगा खराब! कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी। यात्रा पर निकलने से पह...

21 जून 2026 · 40 व्यूज़
उत्तराखंड में बारिश और तेज आंधी के बीच बादलों से घिरा मौसम और बारिश का दृश्य
मौसम

गर्मी से मिलेगी राहत, उत्तराखंड में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

27 मई 2026 · 133 व्यूज़
चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में खराब मौसम के बीच सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करता हेलीकॉप्टर
मौसम

खराब मौसम के चलते चिन्यालीसौड़ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

देहरादून से उत्तरकाशी जा रहे हेलीकॉप्टर को खराब मौसम और तेज हवा के कारण चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

23 मई 2026 · 247 व्यूज़
टिहरी गढ़वाल के जौनपुर क्षेत्र में बादल फटने के बाद मलबे से बंद हुआ बिलोंदी-भवान-नगुण मोटर मार्ग
मौसम

टिहरी गढ़वाल में बादल फटा, बिलोंदी-भवान-नगुण मोटर मार्ग हुआ बंद

टिहरी गढ़वाल के जौनपुर क्षेत्र में बादल फटने से बिलोंदी-भवान-नगुण मोटर मार्ग मलबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया।

15 मई 2026 · 84 व्यूज़